गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए श्रम विभाग, गोरखपुर भी सक्रिय हो चुका है। विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। गुरुवार को उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने निर्माण स्थलों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों से मुलाकात की और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में काम करने से बचने की अपील की। उन्होंने श्रमिकों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने और अपने साथ पानी की बोतल रखने व हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को गमछा, टोपी या कपड़े से ढकने तथा चेहरे व गर्दन को गीले कपड़े से सुरक्षित रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में ओआरएस और नींबू पानी का करें सेवन इस दौरान नियोक्ताओं और ठेकेदारों को कार्यस्थलों पर छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की समुचित व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.