उप श्रमायुक्त ने दी योजनाओं की जानकारी, बताए गर्मी से बचाव के उपाय
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर। गुरुवार की सुबह उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने घंटाघर क्षेत्र का भ्रमण कर श्रमिकों को जागरूक किया। उन्होंने घंटाघर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े व अन्य स्थानीय श्रमिकों से मुलाकात की। साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण व नवीनीकरण कराने की अपील की। उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने हीट वेव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए विभाग की योजनाओं के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी का पंजीकरण अनिवार्य है। इस दौरान बाल श्रमिक शिक्षा योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह योजना सहित विभाग की अन्य संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने श्रमिकों के हाथों योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.