पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन ने गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की पहल पर निर्मित हर्बल गुलाल की लॉचिंग की गई। होली के आलोक में जेएसएलपीएस से संबंद्ध स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस वर्ष 10 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया है। सभी प्रखंडों में गुरुवार से बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। हर्बल गुलाल लांच करते हुए उप-विकास आयुक्त ने कहा कि बाजार में बेचे जा रहे गुलाल केमिकल युक्त है। हर्बल गुलाल, बाजार में बिक रहे गुलालों से अगल है। केमिकल युक्त गुलाल का प्रयोग करने पर त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इससे कैंसर जैसे घातक बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है। हर्बल गुलाल प्राकृतिक चीजों से बना होता है। इससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। उन्होंने जेएसएलपीएस के स्वयं सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.