हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- इचाक, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने शनिवार को इचाक प्रखंड का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने प्रखंड में संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जेएसएलपीएस से संबंधित विभिन्न योजनाओं के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में मनरेगा, पीएम आवास एवं अन्य विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजना पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रशिक्षण समन्वयक विजय साहू,बीडीओ संतोष कुमार,बीपीओ स्वाति वर्मा सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत ई-केवाईसी शत-प्रतिशत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.