बगहा, मार्च 26 -- नरकटियागंज। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आगामी 4 अप्रैल को भितिहरवा आएंगे। हालांकि इस बाबत अधिकारी बहुत कुछ खुलकर नहीं बता रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को देखते हुए उप राष्ट्रपति के आगमन की संभावना को और बल मिल रहा है। उनके आगमन को लेकर भितिहरवा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार की शाम से ही एसडीएम, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी भितिहरवा पहुंचने लगे हैं। बुधवार को एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा एवं गौनाहा बीडीओ ऋषवदेव प्रसाद भितिहरवा पहुंचे और उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों से संबंधित अवलोकन किया। अधिकारियों ने यहां आश्रम के कर्मियों से भी बात की एवं हैलीपेड बनाने आदि को लेकर भी चर्चा हुई। तैयारियों को लेकर गुरुवार को यहां डीएम एवं एसपी के पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। इधर, भित...