दरभंगा, अप्रैल 5 -- लहेरियासराय। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को मोतहिरी जाने के क्रम में दरभंगा के वायुसेना एयरपोर्ट पर सुबह 9.45 बजे पहुंचे। 10 बजे वे चॉपर से मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राज्यपाल ले. अता हसनैन भी उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विशेष विमान से उप राष्ट्रपति के उतरने के बाद वहां उपस्थित जिले के वरीय अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। मोतिहारी में कार्यक्रम के समापन के बाद शाम छह बजे उप राष्ट्रपति दरभंगा एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में था। डीआईजी मनोज तिवारी, आयुक्त कौशल किशोर, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी आदि अधिकारी उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान उस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.