उप मुख्य सतर्कता अधिकारी से कार्यशैली को सीखना चाहिए
गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/इंजीनियरिंग अजय कुमार सिंह का स्थानान्तरण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित समारोह में वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय ने अजय सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली तथा सतर्कता की संस्कृति को सुदृढ़ करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को सतर्कता विभाग में तथ्यात्मक कार्यशैली को सीखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्य करने का अनुभव साझा किया। समारोह के अंत में तुषार कान्त पाण्डेय ने अजय कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.