गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पीआरकेएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यांत्रिक कारखाना के पदाधिकारियों के साथ उप मुख्य विद्युत अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान रेलवे बोर्ड के प्रावधानों के कार्यालयों में एसी (एयर कंडीशनर) लगाने की मांग की। महामंत्री ने बताया कि संघ द्वारा एक वर्ष से पत्राचार के बावजूद एसी नहीं लगाया गया। इससे रेल कर्मचारियों में रोष है। उप मुख्य विद्युत अभियंता ने आश्वस्त किया कि एसी लगाने के लिए टेंडर और अन्य आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं चल रही हैं। उन्होंने संघ के माध्यम से कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और विश्वास दिलाया कि अतिशीघ्र इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...