बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- फोटो : डॉ. धर्मेन्द्र-उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को पुष्पगुच्छ भेंट करते डॉ. धर्मेन्द्र चंद्रवंशी। राजगीर, निज संवाददाता। जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र चंद्रवंशी ने उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राजनीति में अतिपिछड़ा समाज की भागीदारी और उसे और अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर उप मुख्यमंत्री से विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ा समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस दिशा में और ठोस कदम उठाए जाएं ताकि पंचायत से लेकर विधानसभा तक अतिपिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़े। उप मुख्यमंत्री ने उनके सुझावो...