उप मुख्यमंत्री ने किया श्रीराम हनुमत महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। हनुमत सेवा समिति की ओर से 16 व 17 मई को बलरामपुर गार्डन में होने वाले श्रीराम हनुमत महोत्सव के पोस्टर का सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर लोकार्पण किया। साथ ही इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की औपचारिक घोषणा की। संयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि इस आध्यात्मिक समारोह में श्रीकृष्ण कुमार चौरसिया के विश्वविख्यात हनुमत संग्रहालय का दर्शन करवाया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को लखनऊ में पहली बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से मिलने, जानने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त होगा। 16 मई की शाम को भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे हनुमान चालीसा का 21 स्वर सामूहिक पाठ करेंगे। इसके बाद नैमिषारण्य के कथावाचक कपिल शास्त्री व्याख्यान देंगे। रात में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभूतियों को 'हन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.