उप मुख्यमंत्री को बीआईएस गतिविधियों की जानकारी दी
लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ। बीआईएस लखनऊ शाखा के निदेशक ऋत्विक आनंद ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में मानकीकरण, गुणवत्ता, अनुरूपता मूल्यांकन, उपभोक्ता जागरूकता और क्षमता निर्माण से जुड़ी बीआईएस की गतिविधियों की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और मानकों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्हें 14 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले विश्व मानक दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.