पटना, जून 11 -- उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर अपशब्द कहा। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री के आप्त सचिव की ओर से साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 2 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे एक अंजान नंबर से उप मुख्यमंत्री के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने पार्सल बुक किया है। इस पर उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कोई सामान की बुकिंग नहीं की गई है। इसके बाद वह अपशब्द कहने लगा। साथ ही धमकी भी दी। साइबर पुलिस, फोन नंबर के आधार पर अपशब्द बोलने और धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है। डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...