कौशाम्बी, मार्च 5 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 मार्च को पूर्वान्ह 10:55 बजे निजी आवास सिराथू पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारा पहुंचकर सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यहां पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक व विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 8 मार्च को पूर्वान्ह 11:05 बजे कार्यक्रम स्थल निकट मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारा में आयोजित सरस महोत्सव का निरीक्षण करेंगे तथा होली के अवसर पर कार्यकर्ता मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद करीब एक बजे वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...