मथुरा, मई 12 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा संचालित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम में विभिन्न नवनिर्मित प्रकल्पों का लोकार्पण, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन करेंगे। सप्तऋषि कुटीर अशोक सिंघल हॉल में हुई पत्रकार वार्ता में समिति के मंत्री हरीशंकर शर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गौरी भवन कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो एवं बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का ई-लोकार्पण करेंगे। वहीं कन्वेंशन सेंटर व स्टाफ आवास का शिलान्यास करेंगे। 45 कमरों वाले आधुनिक छात्रावास का निर्माण प्रोमीथियस विद्यालय नोएडा के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कराया है। इसमें 125 छात्राओं के रहने की क्षमता है। मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.