रांची, मई 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसाडीह पंचायत की उप मुखिया सुसीता देवी के खिलाफ सभी वार्ड सदस्यों ने शनिवार को बीडीओ मनोज महथा को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में मुखिया प्रताप सिंह मुंडा के निधन के बाद कार्यभार संभालने के बावजूद उप मुखिया ने न तो बैठक की और न ही ग्रामसभा आयोजित की। साथ ही पंचायत फंड का लेखा-जोखा भी साझा नहीं किया गया। वार्ड सदस्यों ने बीडीओ से उप मुखिया को पदभार से हटाकर किसी अन्य सदस्य को जिम्मेदारी देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.