नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, व.सं.। उपमहापौर जय भगवान यादव ने दिल्ली नगर निगम के अजमेरी गेट पर स्थित गिरधर लाल अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उपमहापौर ने मंगलवार को इस अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं का विस्तार करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कुछ स्थानों पर दीवारों से प्लास्टर झड़ने की जानकारी मिली। इसे ठीक करने के लिए निगम के अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.