आदित्यपुर, मार्च 19 -- आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह से उनके निजी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान मनोज पासवान ने नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से उप महापौर को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।उप महापौर अंकुर सिंह ने आश्वस्त किया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...