उप महाधिवक्ता विर्क हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता बने
नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड शासन के न्याय अनुभाग-1 की ओर से 25 मई को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए पूर्व से आबद्ध विधि अधिकारी जगजीत सिंह विर्क (उप महाधिवक्ता) को समीक्षा समिति की संस्तुति के आधार पर तत्काल प्रभाव से अपर महाधिवक्ता के पद पर उच्चीकृत (प्रमोट) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रमुख सचिव अमित कुमार सिरोही की ओर से हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया है कि यह एक व्यावसायिक आबंधन है, न कि किसी सिविल पद पर नियुक्ति, और संबंधित अधिवक्ता राज्य सरकार के विरुद्ध किसी भी मामले में पैरवी या विधिक परामर्श नहीं करेंगे। साथ ही, उन्हें हर माह की 7 तारीख तक अपनी कारगुजारी का विवरण निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.