पाकुड़, जून 11 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड पंचायत समिति में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब उप प्रमुख गनी मोमिन को प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-उपायुक्त पाकुड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख पद पर नए निर्वाचन होने तक गनी मोमिन ही प्रमुख के अधिकारों का प्रयोग करेंगे और सभी प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आदेश के अनुसार तत्कालीन प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रमुख का पद रिक्त हो गया है। इसके मद्देनजर झारखंड पंचायत राज अधिनियम एवं संबंधित नियमावली के प्रावधानों के तहत यह व्यवस्था की गई है। गनी मोमिन को अंतरिम रूप से प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पंचायत समिति हिरणपुर के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों का संचालन उनके नेतृत्व में होगा।...