सीवान, मार्च 24 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड में पंचायत राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रखंड उप प्रमुख वकील अहमद की कार्यशैली से नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। सोमवार को कुल 30 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को सौंपते हुए बैठक बुलाने की मांग की। प्रस्ताव में बीड़ीसी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उप प्रमुख वकील अहमद के दो वर्षों के कार्यकाल से वे संतुष्ट नहीं हैं। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि प्रखंड में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उप प्रमुख को नियमित रूप से कार्यालय नहीं आना, योजनाओं में पक्षपात करना तथा पंचायत समिति सदस्यों के साथ भेदभाव करना प्रमुख आरोपों में शामिल है। सदस्यों ने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से किसी भी पंचायत क...