सहरसा, जून 12 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ प्रखंड के उप-प्रमुख बाबूलाल यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को विफल हो गया। प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए बुलाई गई विशेष बैठक में एक भी पंचायत समिति सदस्य के उपस्थित नहीं होने से अविश्वास प्रस्ताव स्वतः गिर गया। इसके साथ ही उप-प्रमुख बाबूलाल यादव का पद सुरक्षित हो गया। निर्धारित समय पर बैठक की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रेक्षक डीसीएलआर सीतू शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, आरओ सचिन आनंद सहित अन्य अधिकारी सदन में मौजूद रहे। अधिकारियों ने नियमानुसार एक घंटे तक पंचायत समिति सदस्यों का इंतजार किया, लेकिन कोई सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बैठक समाप्त घोषित कर दी गई। बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वतः...