लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी पुलिस में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी एक भी स्थान पर गड़बड़ी न हो, क्योंकि एक स्थान पर भी हुई त्रुटि पूरी परीक्षा तंत्र को प्रभावित करता है। परीक्षा से पहले तैयारियों को लेकर रियल टाइम रिहर्सल किया जाए। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। परीक्षा से पहले ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे त्रुटि की संभावना न रहे। कोषागार में प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे जाएं। पर...