उप निरीक्षक पर मानसिक शोषण का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 1 -- अरनिया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने उपनिरीक्षक पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया। इस संबंध में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को पड़ोस में रहने वाले लोगो से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने इसकी शिकायत थाने पर की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल व एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ने पीड़िता व उनके पति की फोटो खींची और पोर्टल पर शिकायत निस्तारण लिखकर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिजली कनेक्शन और मारपीट के मामलों पर उठे सवाल साथ ही धमकी दी कि यदि किसी उच्चाधिकारी से शिकायत की तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.