उप निरीक्षक के खिलाफ अपना दल ने की शिकायत
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। अपना दल एस के जिला महासचिव कपिल वर्मा ने थाना हैदराबाद के हल्का नंबर-1 में तैनात दरोगा अशोक कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत एसपी को दी है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में मामूली विवादों में पर्याप्त जांच के बिना मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं जिससे आम जनता और जनप्रतिनिधियों में असंतोष है। कहा गया है कि छतौनिया अहमदनगर साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे थे। दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार थे और जनप्रतिनिधि भी मध्यस्थता कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद दरोगा ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की बात को महत्व नहीं दिया गया और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार भी नहीं किया गया। शिकायत पत्र का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.