मेरठ, मार्च 27 -- एसएसपी अविनाश पांडेय की अनोखी पहल ने बाद गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में 2023 बैच के 498 उप निरीक्षकों के साथ एसपी अंतरिक्ष जैन ने 'धुरंधर-2' देखी। फिल्म देखकर निकले पुलिसवालों में गजब का उत्साह और देश सेवा के जज्ब से लबरेज नजर आए। फिल्म 'धुरंधर-2' में यूपी पुलिस से जुड़ा एक अहम कनेक्शन दिखाया गया है, जिसमें माफिया तंत्र, अपराध जगत की चुनौतियां और एक पूर्व डीजीपी के मजबूत किरदार को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। फिल्म में पुलिस की त्वरित निर्णय क्षमता, खुफिया तंत्र की भूमिका और ऑपरेशन प्लानिंग को प्रमुखता दी गई है। यह पहल 'सिनेमाई ट्रेनिंग' का हिस्सा है, जिसके जरिए पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के करीब लाकर उनकी सोच को व्यावहारिक और रणनीतिक बनाने का प्रयास किया गया। इससे पुलिस बल में न केवल...