उप निबंधक कार्यालय हटाने की तैयारी पर भड़के अधिवक्ता
सहारनपुर, जून 5 -- नकुड़। उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से दूसरे स्थान पर ले जाने की प्रस्तावित योजना के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। तहसील बार संघ के बैनर तले वकीलों ने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया और कई कार्यालयों में प्रतीकात्मक तालाबंदी की। धरने के दौरान बार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में होने से लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल जाती हैं। उनका कहना था कि प्रस्तावित नए स्थान तक पहुंचने वाला रास्ता संकरा है, जिससे भविष्य में आवागमन और पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। यह भी पढ़ें- एक माह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल बार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अरविंद राठी, रामकिशन गुप्ता और शिव नारायण शर्मा ने प्रशासन से स्थानांतरण के फैसले पर पुनर्विचार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.