मुरादाबाद, जुलाई 28 -- अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत पीड़ितों के मिलने वाली सहायता राशि की कटौती प्रकरण की शिकायत मामले में उप निदेशक समाज कल्याण से रिपोर्ट मांगी गई है। संयुक्त विकास आयुक्त ने इस प्रकरण में पत्र जारी किया है। प्रकरण में सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष बृजलाल जाटव ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। उप निदेशक समाज कल्याण मुश्ताक अहमद ने बताया कि तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी मांगी गई है। इस सप्ताह में रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...