प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दुग्धशाला विकास विभाग के तहत उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के छह पदों का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया।आठ मई को जारी भर्ती के आधार पर आयोग में 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित साक्षात्कार में आमंत्रित 38 अभ्यर्थियों में से 32 उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद हिमांशु कुमार सिंह, अर्पित कुमार, शुभम यादव, ममता कुमारी, शुभम सिंह और मनोज कुमार के नाम की संस्तुति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...