अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- नवीन भट्ट, रानीखेत, संवाददाता। चिलियानौला स्थित उप डाकघर में अव्यस्थाओं पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि शाखा डाकघर नियमित रूप से नहीं खोलार जा रहा है। लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में ग्राहकों ने कहा कि उप डाकघर को पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। लोगां की आरडी जमा करने समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कई बार डाकपाल की ओर से नेटवर्क खराब होने की बात कहकर पासबुक वहीं जमा कर ली जाती है। इस कारण लोगों के पास पासबुक तक नहीं है। कहा कि प्रधान डाकघर में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्राहकों का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दे की जांच कराने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.