मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। लाल दरवाजा उप-डाकघर को बंद कर मेदिनीचौकी में पुनर्स्थापित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। इसके तहत गुरुवार को प्रमोद यादव, मनीष यादव, आदर्श कुमार, कौशल यादव, दिनेश यादव, हेमा यादव एवं सरिता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में यहां के महिला एवं पुरुष डाक अधीक्षक कार्यलय पहुंच कर विरोध जताया। वहीं, इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए आरजेडी नेता प्रमोद यादव ने मुंगेर प्रमंडल के डाक अधीक्षक को पत्र लिखकर इस फैसले को अविलंब स्थगित करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि, लाल दरवाजा उप-डाकघर से जुड़े अधिकांश खाताधारी गरीब, बेरोजगार एवं अशिक्षित वर्ग के हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। डाकघर के बंद होने की स्थिति में इन खाताधारियों को रोजमर्रा के वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.