उप डाकघर के मुख्य द्वार के सामने अतिक्रमण
कन्नौज, मार्च 24 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर में सरकारी दफ्तरों व संस्थाओं के आसपास अतिक्रमण बना हुआ है। इससे लोग परेशान हैं। उप डाकघर के मुख्य द्वार के सामने अतिक्रमण कारी हावी हैं। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर खाना पूरी कर रहे हैं।अमूनन देखा जाता है कि पिछले कुछ महीनो से मुख्य मार्गों पर पुलिस अफसर पैदल मार्च व भ्रमण कर रहे हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के साथ मिल कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसके तहत कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। एक तरफ अतिक्रमण हटता है, तो दूसरे ही दिन अतिक्रमणकारी सड़कों पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। सरकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे अतिक्रमण का मसला है। उप डाकघर जीटी रोड तिराहा पर स्थित है। इसके मुख्य द्वार के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.