उप जिला मजिस्ट्रेट सदर करेंगे मुठभेड़ के मामले की जांच
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। थाना चिलकाना और सरसावा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हाल ही में हुई मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अहसान की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर को नामित किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व थाना चिलकाना और सरसावा पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी अहसान मारा गया था। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी सरसावा प्रवेश शर्मा तथा मुख्य आरक्षी सोनू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- 18 महिलाओं से कुंडल लूटने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.