उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट दिखे सीडीओ
रुद्रपुर, जून 21 -- खटीमा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने शनिवार देर शाम उप जिला चिकित्सालय में प्रबंधन समिति की बैठक लेने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा मरीजों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ओपीडी, वार्डों और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने उपचार, दवा उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट दिखे सीडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.