बिजनौर, जुलाई 23 -- उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हसुपुरा नूरपुर में गन्ना सर्वे सट्टा का स्थलीय निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिये व समस्याएं सुनी। बुधवार को उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक चांदपुर विश्वामित्र पाठक ,विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति प्रदीप शर्मा, चीनी मिल चंगीपुर के वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना राहुल चौधरी , मुख्य प्रबंधक गन्ना इन्द्रवीर सिंह के साथ गन्ना विकास परिषद, चांदपुर व चीनी मिल चाँगीपुर ,गन्ना समिति नूरपुर के ग्राम हसुपुरा एवं नूरपुर में ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को 63 बिंदुओं पर प्रदर्शित सूचनाओं का अवलोकन कराया तथा प्रत्येक बिंदु ...