बरेली, जनवरी 9 -- फरीदपुर। शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा एवं सहायक चीनी अधिकारी नेहा श्रीवास्तव द्वारिकेश चीनी मिल पहुंची। उन्होंने मिल के कांटों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यार्ड में मौजूद किसानों से वार्ता की। किसानों ने देरी से पर्चियां भेजे जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने समिति के जेष्ठ गन्ना निरीक्षक को कैलेंडर के मुताबिक पर्चियां निर्गत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यार्ड में किसानों की मौजूदगी के मुताबिक अलाव की संख्या कम थी। उन्होंने अलाव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था ठीक पाई गई। अधिकारियों ने ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इस मौके पर द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार चतुर्वेदी, उपेंद्र उपाध्याय,आलोक कुमार, सर्वेश शर्मा,खांडसारी अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह आदि थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.