पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। उप गन्ना आयुक्त बरेली मंडल राजेश मिश्रा ने किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर क्षेत्र के गांव जनकापुर और रमपुरा का निरीक्षण कर किसानों से सीधा संवाद किया। निरीक्षण के दौरान फील्ड स्टॉफ़ के माध्यम से वसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति, बीज गुणवत्ता तथा फसल प्रबंधन का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया। उप गन्ना आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी गन्ना पर्यवेक्षक रोजाना फील्ड भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद करें और किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों जैसे ट्रेंच विधि, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, और कीट नियंत्रणके प्रति जागरूक करें। फील्ड गतिविधियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण के फोटो संबंधित समूहों में साझा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और दोषी पाए जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.