पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। उप गन्ना आयुक्त बरेली मंडल राजेश कुमार मिश्र ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने जनपद में गन्ना पेराई की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण करने के बाद वह पूरनपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डीसीओ खुशीराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...