उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा ने कृषि रक्षा इकाई का किया निरीक्षण
पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) बरेली मंडल अमरपाल ने कृषि रक्षा केंद्र पीलीभीत और कृषि रक्षा इकाई मरौरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का परीक्षण किया। कृषि रक्षा इकाई मरौरी की पॉस मशीन का सत्यापन कर जानकारी ली गई। उप कृषि निदेशक ने कहा कि किसान अपनी फसलों में संतुलित मात्रा में पेस्टीसाइड का उपयोग करें, जिससे फसल गुणवत्तापरक उत्पादित हो सकेगी। बीमारियों से बचा जा सकेगा। ज्यादा जहरीले रसायनों के प्रयोग से बचना चाहिए। इस मौके पर गुरुमुख ज्ञानी, दुर्गपाल मौर्य, देवकी नंदन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.