रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी द्वारा रविवार को उप कारागार खूंटी में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। झालसा के निर्देश और पीडीजे सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और जेल अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव ने बंदियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है और न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने में जेल अदालत की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा में लगा जेल अदालत, एक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.