उप्र सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पीआरओ बने गुरप्रीत बग्गा
सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर, संवाददाता। कानपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सिख समाज की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत एवं संगठित मंच तैयार करना रहा। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का विधिवत गठन किया गया। इसमें हरविंदर सिंह लार्ड को अध्यक्ष तथा सहारनपुर के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया। नई कमेटी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताते हुए इसे समाज के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.