इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। उप्र साहित्य सभा के जिला कार्यालय में साहित्य सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद के लिए कवि शिवगोपाल अवस्थी तथा जिला समन्वयक के रूप में कवि सत्यदेव सिंह आजाद का मनोनयन किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग मिश्र असफल ने कहा कि विगत वर्षों में सदस्य संख्या और नवाचारी साहित्यिक गतिविधियों की दम पर इटावा प्रदेश में प्रथम आता रहा है। नई कार्यकारिणी का पहला दायित्व यह स्थान बरकरार रखना है। हमें विश्वास है कि नई टीम साहित्यिक गतिविधियों का नया आयाम स्थापित करेगी तथा तहसील स्तर पर इसका विस्तार भी करेगी।नई जिला कार्यकारिणी में रजनीश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्ष सक्सैना को जिला सचिव, भगवान दास शर्मा को कोषाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.