कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बाल्मीकि मनोनीत किए गए। रविवार को आज उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री अश्विनी कुमार ने कानपुर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की कमेटी का मनोनयन किया। इसमें किशोर सागर को जिलाध्यक्ष, मुकेश बाल्मीकि को जिला महामंत्री, राकेश परिहार को नगर अध्यक्ष के साथ प्रदेश (कार्यकारिणी सदस्य) और सतीश समुद्रे को नगर महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। पदाधिकारियों को मनोनीत होने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, बृजलाल भारतीय, राज खन्ना डब्ल्यू बाल्मीकि, बैजू राम, पवन मकोरिया, सुरेश नन्हेट ने प्रसन्नता जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...