कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। ओडिशा स्थित भुवनेश्वर में 15 से 20 मार्च के बीच 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला यूथ टीमों के चयन के लिए ट्रायल 27 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह चयन ट्रायल उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 3 से 12 मार्च के बीच वाराणसी में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। शिविर के बाद प्रदेशीय टीमें 13 मार्च को वाराणसी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भुवनेश्वर रवाना होगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.