पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। जिला बास्केटबॉल संघ की वार्षिक सामान्य बैठक बेनहर पब्लिक स्कूल में की गई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने की। बैठक में आगामी दिनों में उप्र यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केटबॉल प्रतियोगिता कराने पर चर्चा की गई। इसमें सभी 75 जिलों की बालक एवं बालिका टीमों के बीच मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। बैठक में स्कूल, कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज स्तर पर नियमित बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने, योग्य कोचों की व्यवस्था तथा जूनियर, सीनियर एवं सब-जूनियर स्तर की समय-समय पर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा हुई। नए कार्यकारी सदस्यों के रूप में जयदीप सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.