उप्र में भी 300 यूनिट बिजली दी जाए फ्री: टीटू
ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड करने के फैसले के बाद इनको हटाकर पुराने मीटरों को लगाने और विद्युत दरों को कम करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रविवार को बुन्देलखण्ड विकास सेना ने कम्पनी बाग में धरना प्रदर्शन करके यह मांग उठाई और 300 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को फ्री देने के लिए कहा। बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पर रोक लगाने के बाद भी उनको हटाया नहीं जा रहा है जबकि यह मीटर तकनीकी रूप से खराब हैं। पुराने मीटरों की तुलना में यह मीटर विद्युत की अत्यधिक खपत दिखा रहे हैं। जिन लोगों के घर का विद्युत बिजल दो हजार रुपये आता था, स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका विद्युत बिल चार से आठ हजार रुपये के बीच आने लगा है। स्मार्ट मीटर तेजी से भागते हुए उपभोक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.