बांदा, मई 19 -- बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित संयोजक विनोद कुमार सविता द्वारा अध्यक्ष पद के लिए संदीप सिंह, शस्त्र लिपिक एवं महामंत्री पद के लिए ज्ञानेन्द्र दुबे पेशकार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसपर सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। सभी साथियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शाकिर अजीम, संयुक्त मंत्री के पद पर सत्येन्द्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वैभव श्रीवास्तव, संगठन मंत्री के पद पर प्रमोद त्रिपाठी, आडिटर के पद पर अनुराग शुक्ला, संस्कृति एवं कीडा मंत्री के पद पर बुशरा खानम एवं कोषाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार मिश्रा को बनाए जाने की सहमति बनी। पदाधिकारियों के चयन के बाद सदस्य कार्यकारिणी के रूप...