बरेली, मई 3 -- बरेली। बरेली बार एसोसिएशन को उप्र बार काउंसिल से संबंद्ध कराने की मांग अब तेजी पकड़ने लगी है। सचिव पद के प्रत्याशी रह चुके अंतरिक्ष सक्सेना आज सोमवार से सांकेतिक धरना पर बैठकर विरोध दर्ज करेंगे। बता दे प्रत्येक बार चुनाव में प्रत्याशी बरेली बार को उप्र बार काउंसिल से संबद्ध कराने का वादा करते रहते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारी बार को संबद्ध नहीं कराते हैं। बीते दिनों पूर्व बार अध्यक्ष अनिल द्विवेदी और अंगन सिंह के नेतृत्व में एडवोकेट बार एसोसिएशन का गठन कर उप्र बार काउंसिल से संबद्ध करा लिया। पूर्व संयुक्त सचिव अंतरिक्ष सक्सेना बीते चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.