उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाइयों का अगले माह होगा निर्वाचन
चित्रकूट, जून 29 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लाक इकाइयों के त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अगले महीने होने वाले निर्वाचन को लेकर ब्लाकवार तिथियां घोषित की गई है। इसके साथ ही शिक्षकों के बीच चुनाव को लेकर सुगबुगहाट तेज हो चुकी है।निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मुख्यालय के धुस मैदान स्थित तुलसी पार्क में हुई। इसमें त्रैवार्षिक ब्लाक निर्वाचन पर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से ब्लाकवार तिथियां निर्धारित की गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि ब्लाक इकाई मऊ में 15 जुलाई, रामनगर 21 जुलाई, पहाडी 24 जुलाई, मानिकपुर 31 जुलाई व ब्लाक इकाई चित्रकूट व नगर क्षेत्र में छह अगस्त अगस्त को चुनाव संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.