कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कुशीनगर जनपदीय एवं सभी ब्लॉक कार्य समितियों को प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कार्य समितियों का कार्यकाल समाप्त होने का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह ने संयुक्त रूप से जारी आदेश में मंडल गोरखपुर के प्रभारी मंडलीय संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा को कुशीनगर का सदस्यता प्रभारी एवं निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2026 के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर पात्र शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाए और संघ संविधान के अनुरूप जल्द ही ब्लॉक एवं जनपदीय चुनाव संपन्न कराए जाएं। ...