सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर; निज संवाददाता। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उनि नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की दोनों पालियों में मिलाकर 878 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2880 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा सेंटर का डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने निरीक्षण किया।जिले में बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उस्का बाजार हनुमानगढ़ी पर आयोजित परीक्षा में दोनों पालियों में 240-240 यानी 480 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। प्रथम पाली में कुल 240 परीक्षार्थियों में से 163 उपस्थिति रहे जबकि 77 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 240 में से 160 उपस्थित रहे, 80 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.